मंगलवार, 31 अगस्त 2021

गौहनियां रामजानकी मंदिर पर धूम धाम से मनाया गया. श्रीकृष्ण का जन्मदिवस

सिद्धार्थनगर (अश्विनी द्विवेदी, प्रतिनिधि, ऊँ टाइम्स)  इस जिले के थाना चिल्हिया अन्तर्गत स्थित ग्राम गौहनियां के रामजानकी मंदिर पर दिनांक 31 अगस्त 2021 की रात्रि में पूर्व की भांति बड़े ही धूम धाम से भगवान  श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया ! कीर्तन मंडली ने तो अपने भजन और कीर्तन से सभी को जय कारा लगाने को विवश कर दिया, सभी के जुबा से जय हो अपने आप निकल रहा था , यह सब भजन कीर्तन और मंदिर की अलौकिक शक्ति का असर था !  इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक एकत्रित हुए और प्रसाद ग्रहण किया! मन्दिर के पुजारी कृष्णानन्द के आरती कर्यक्रम का नजारा काबिले तारीफ रहा ! श्रीकृष्ण के इस जन्मोत्सव को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुगण और दर्शक एकत्रित होकर भजन कीर्तन करते हुए प्रसाद ग्रहण किया!