इराक / नई दिल्ली (ऊँ टाइम्स) इराक के उत्तरी इलाके में स्थित इरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला हुआ है। शुरुआत में कुर्दिश सिक्योरिटी की ओर से मिली जानकारी में बताया गया कि एयरपोर्ट के नजदीक कम से कम तीन राकेट दागे गए, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि विस्फोटकों से भरे ड्रोन से हमला किया गया था। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाके में कम से कम छह धमाके सुने गए। कुर्दिस्तान आतंकरोधी टीम ने कहा यह हमला दो विस्फोटक ड्रोनों द्वारा कराया गया है। आप को बता दें कि इस हमले से एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित नहीं हुई हैं और संचालन जारी है। यह इलाका अमेरिकी सैनिकों के एयरबेस के लिए जाना जाता है और इसपर पहले अनेकों हमले हो चुके हैं। अमेरिकियों द्वारा यहां पर किए गए हमलों के पीछे ईरान समर्थित शिया समर्थकों को बताया।