बुधवार, 11 अगस्त 2021

हिमांचल प्रदेश के किन्नौर में पहाड़ दरकने से किन्नौर में यात्रियों से भरी बस समेत छह वाहन मलबे में दबे, 40 से अधिक लोगों के फंसे होने की है आशंका

किन्नौर (ऊँ टाइम्स) हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी आज दिनांक 11 अगस्त 2021को दरक गई। पहाड़ी से दरके मलबे की चपेट में सवारियों से भरी एक बस भी आ गई है। खबर है कि बस हरिद्वार जा रही थी व इसमें लगभग 35 यात्री सवार थे। जिला प्रशासन सहित अन्‍य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एनडीआरएफ समेत सीआरपीएफ व आइटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं व राहत कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ टीम ने नौ लोगों को रेस्‍क्‍यू किया है। बताया जा रहा है चार लोग खुद जख्‍मी हालत में मलबे से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है, लेकिन रुक रुककर मलबा गिरने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक हादसे में करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है