हैलाकांडी (ऊँ टाइम्स) मिजोरम-असम सीमा पर दिनांक 26 जुलाई 2021 सोमवार को फिर हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई है। हिंसा में वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबरें हैं। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मसले पर ट्वीट कर एक दूसरे के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग लाठियां लिए नजर आ रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार को मिजोरम की ओर से उपद्रवियों द्वारा की गई फायरिंग में कछार जिले में असम पुलिस के छह कर्मियों की मौत हो गई और करीब 50 घायल हो गए। दोनों राज्यों की सीमा पर लगातार हो रही फायरिंग के दौरान जंगल में मौजूद असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फायरिंग और पत्थरबाजी में घायल होने वालों में कछार के पुलिस अधीक्षक निंबाल्कर वैभव भी शामिल हैं। उनकी टांग में गोली लगी है। सीमा पर झड़प और वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबरें हैं। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मसले पर ट्वीट करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने की मांग की है। हालिया तनाव ने दशकों पहले से चले आ रहे विवाद को हवा दे दी है। इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसे तुरंत ही रोका जाना चाहिए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- चाहर के रास्ते मिजोरम लौटते वक्त निर्दोष दंपति पर गुंडों ने हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ किया। आखिरकार इस तरह की हिंसक घटनाओं को आप किस तरह न्यायोचित ठहराएंगे ! वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शरमा ने ट्वीट कर मिजोरम के मुख्यमंत्री से शिकायत करके उनसे मामले में दखल देने की अपील की है। उन्होंने कहा- आदरणीय जोरामथांगाजी... कोलासिब (मिजोरम) के एसपी ने हमें अपनी पोस्ट से तब तक हटने के लिए कहा है जब तक उनके नागरिक बात नहीं सुनते और हिंसा नहीं रुक जाती। आप बताइए ऐसी परिस्थितियों में हम किस तरह सरकार चला सकते हैं। मुझे उम्मीद है आप जल्द से जल्द इस मामले में दखल देंगे.. सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री का 30 जुलाई का कार्यक्रम हुआ स्थगित ! पढिए पूरा समाचार ................... https://www.ramdeodwivedi.com/2021/07/30-omtimes.html अखिल भारत हिंदू महासभा यूपी के विधानसभा चुनाव 2021 में यूपी के सभी सीटों से उतारेगी अपना प्रत्याशी! पढिए पूरी खबर ➡ https://www.ramdeodwivedi.com/2021/07/omtimes_23.html


