सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी,ऊँ टाइम्स) अखिल भारत हिंदू महासभा हिंदू राष्ट निर्माण के लिए काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसी के मद्देनजर सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा में गौहनिया चौराहे पर जिला कार्यालय स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन दिनांक 23 जुलाई 2021 को प्रदेश अध्य्क्ष ने किया ! इसी प्रकार प्रदेश के सभी जिलों में कार्यालय स्थापित हो रहे हैं। यह बात प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने गौहनियां में कार्यालय उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में कहा ! उन्होंने कहा कि गांव गांव और मोहल्लों में संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बनाए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भारत की संस्कृति परंपरा के आधार पर भारत में हिंदू लोक राज्य का निर्माण करना है। प्रदेश के मुखिया भी कई वर्षों तक अखिल भारत हिंदू महा सभा के जुड़े थे। जब से भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। तब उन्होंने अपने नीतियों को बदल लिया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भीड़ उमड़ पड़ी थी ! इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, प्रदेश अध्यक्ष महिला बबिता यादव, प्रदेश महामंत्री महिला आरती यादव, प्रदेश मंत्री अश्वनी गुप्ता, सूरज त्रिपाठी, रामदेव कनौजिया आदि अनगिनत मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने यह महसूस किया कि वास्तव में जन एकता में दम है !
