दिल्ली के साथ साथ इन राज्यों में आज मानसून दे सकता है दस्तक- मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के दिल्ली समेत पश्चिमी यूपी और पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कुछ हिस्सों में 11 जुलाई को पहुंचने का अनुमान है। देश के बाकी बचे हिस्सों में यह 12 जुलाई को पहुंच सकता है।. www.omtimes.in
इन राज्यों मे रविवार बारिश की चेतावनी - स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज यानि रविवार को केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर पूर्व भारत और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, आंतरिक उड़ीसा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। www.omtimes.in
हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट - हिमाचल प्रदेश में रविवार 11 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बता दें, बीते कई दिनों से विभाग की ओर से मौसम को लेकर जारी अलर्ट व पूर्वानुमान फेल ही साबित हुए हैं। हालांकि, शनिवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे।
