सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स) प्राप्त समाचार के अनुसार इस जिले के थाना चिल्हिया अन्तर्गत स्थित वर्डपुर नम्बर 12, टोला बनकटवा उर्फ अम्मरपुर में बीती रात दिनांक 8 जून 2021 को अहमद हुसेन के घर पर कई लोगों ने धावा बोल कर घर में घुसकर महिला को मारा पीटा, अश्लील हरकत किया, साथ ही अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने आदि की धमकी दिया गया! देखिए इस घटना का वीडियो रिकार्डिंग ➡
इस घटना की सूचना पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना चिल्हिया को दिया जा चुका है! समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआऱ नहीं दर्ज किया है, लेकिन आश्वासन दिया गया है कि मेडिकल के पश्चात मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया जाएगा! इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है!