सिद्धार्थनगर ( रामदेव द्विवेदी, ऊँ टाइम्स) क्या आप को पता है कि किसानों को मूर्ख बना कर ठगने का काम धान बीज के कुछ ब्यापारियों ने भी चालू कर दिया है ! इस समय दुकानों पर बिक्री के लिए रखे गये कई प्रकार के धानों के बीजों का पैकेट दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ को छोड़कर बाकी नकली है! नकली और अधोमानक धान के पैकेट में धान कुछ और रहता है और पैकेट पर कुछ और लिखा और छपा रहता है, जिसे किसान समझ ही नहीं पाते हैं, और दुकानदार किसान को मूर्ख बनाकर धड़ल्ले से नकली और अधोमानक बीजों को बेंच रहे हैं! ऐसा नहीं है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सच्चाई नहीं जानते हैं, लेकिन निजी स्वार्थ के चक्कर में मौन हैं! अगर कोई शिकायत करे तो किससे करे ? जब जांच करने वाले ही उनके संरक्षक का रोल अदा करते नजर आते हैं ? उच्चाधिकारियों द्वारा चिल्हिया, शोहरतगढ़, बजहा, गौरा , खुनुवा, कन्दवा बाजार, आदि एरिया की दुकानों पर निगरानी के साथ साथ सेम्पुलिंंग करवाना जरूरी है !
