सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी, ऊँ टाइम्स) इस जिले के चिल्हिया - शोहरतगढ रोड पर स्थिति ग्राम कटया के पास आज दिनांक 21 जून 2021 को मोटरसाइकिल पंचर बनाने वाले दूकान के सामने रोड की दूसरी तरफ पीडब्लूडी की जमीन में अवैध तरीके से पेड़ों को कटवाते खुलेआम देखा गया ! आप को बता दें कि बन विभाग के ये लोग अपने आंका को मिला कर इन लकड़ियों को बन विभाग के गोदाम में जमा करने के नाम पर लकड़ी माफियाओं को देकर लाभ कमाते हैं, और उच्चाधिकारियों को बदनाम करते हैं! यदि जिलाधिकारी महोदय इस प्रकरण को गम्भीरता से नहीं लेंगे तो विभागीय लोग सरकार की मंशा को तारतार करते रहेंगे!
