मंगलवार, 10 मई 2022

बंगाल की खाड़ी में उठा आसनी नामक चक्रवाती तूफान, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली (ऊँ टाइम्स)  बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'आसनी'  उत्तर-पश्चिम की ओर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के करीब तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान 'आसनी' बुधवार की सुबह तक काकीनाडा और विशाखापत्तनम तटों के करीब पहुंच जाएगा और आंध्र प्रदेश तट के साथ आगे बढ़ेगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे चक्रवात आसनी के आज रात तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र तट और उससे सटे ओडिशा तट तक पहुंचने की संभावना है।